Gurgaon News: सैनिक कॉलोनी में 16 दिन से पेयजल संकट, मानवाधिकार आयोग सख्त
गुड़गांव, अगस्त 8 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 में करीब 16 दिनों से जारी पेयजल संकट को लेकर हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों की 14 शिकायतों पर आयोग ने एक साथ संज्ञान लिया है। आयोग ने नगर निगम फरीदाबाद और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) से पेयजल संकट के कारणों और अब तक की गई कार्रवाई समेत कई बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा के समक्ष रखी गई शिकायतों में बताया गया कि सैनिक कॉलोनी के जे और के ब्लॉक के लोग करीब 16 दिनों से गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार कई घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्र का ट्यूबवेल लंबे समय से बंद पड़ा है। जबकि रैनीवेल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.