गुड़गांव, सितम्बर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है और नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हालात बेहद खराब हैं। सेक्टर-9ए में पिछले दो महीनों से सड़कों और गलियों में झाड़ू तक नहीं लगाई गई है। निवासियों का आरोप है कि पहले अधिकारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का बहाना बनाते रहे, लेकिन 14 सितंबर को हड़ताल समाप्त होने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। विभाग के पास स्टाफ की कमी और दूसरे इलाकों से कर्मचारी नहीं आने का रटारटैया जवाब दिया जा रहा है। सेक्टर-9ए के आरडब्ल्यूए महासचिव ललित भोला ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद जब कभी कोई टीम भेजी भी जाती है, तो वह महज दो या तीन गलियों में खानापूर्ति कर गायब हो जाती है। झाड़ू लगाने के बाद जो कूड़ा इकट्ठा किया जाता है, उसे भी समय पर नहीं उठ...