Gurgaon News: सेक्टर-43 में तीसरी मंजिल के फ्लैट में लगी भीषण आग
गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी के सेक्टर-43 इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहायशी मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी (एयर कंडीशनर) में हुआ शॉर्ट सर्किट सामने आया है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन कमरे में रखा कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब दस बजे मकान के ऊपरी हिस्से से काला धुआं निकलता दिखाई दिया, आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। आग की घटना के बाद नीचे के दोनों फ्लैटों को खाली करवा लिया गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.