गुड़गांव, जुलाई 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-40 में बूस्टिंग स्टेशन निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुग्राम नगर निगम को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दी है। वहीं, नगर निगम के स्थानीय पार्षद इस एनओसी से संतुष्ट नहीं हैं। इनका कहना है कि बूस्टिंग स्टेशन के लिए आरक्षित सारी जमीन नगर निगम के हवाले की जाए। इस सेक्टर के ले-आउट प्लान के मुताबिक बूस्टिंग स्टेशन के लिए करीब एक एकड़ जमीन आरक्षित है। एचएसवीपी ने करीब 30 साल पहले इस सेक्टर को लांच किया था। बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करने की बजाय इस जमीन पर एचएसवीपी अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास बना डाले। मौजूदा समय में इस सेक्टर में सेक्टर-39 के बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई होती है। इस सेक्टर में करीब ढाई हजार परिवार रहते हैं। पर्याप्त ...