गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में निगम की तरफ से ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद तेज कर दी है। निगम द्वारा सबसे पहले सेक्टर-29 और 34 में दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसको लेकर निगम ने एचएसवीपी से जमीन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है। इन चार्जिंग स्टेशनों में यह खासियत होगी कि इनमें एक साथ पांच वाहन चार्ज हो सकेंगे। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए निगम द्वारा शहर में एक हजार से अधिक जगहों पर चार्जिंग स्टेशन विकसित करने है। इसको लेकर निगम द्वारा इनको विकसित करने के लिए धरातल पर काम शुरू कर दिया है। शहर में दोनों जगहों पर बनने वाले इन ईवी चार्जिंग स्टेशनों से ईवी वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। वह आसानी से अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। ...