गुड़गांव, अगस्त 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून की लगातार हो रही बारिश की वजह से 55 घंटे बीतने के बाद भी शहर के लोगों को जलभराव से राहत नहीं मिली। 105 एमएम तक हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार को पूरी तरह से थाम दिया। बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को भी लगातार तीसरे एडवाइजरी जारी की है। वहीं जलभराव के कारण सेक्टर-22 में देवीलाल पार्क के सामने ड्रेन की जमीन धंस गई। इस यहां अब लोगों को हादसों का डर सता रहा है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: इस सीजन अब तक 331.3 एमएम बारिश, पिछले साल के मुकाबले 65 फीसदी अधिकजलभराव की स्थिति सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने मुख्य सड़क का एक हिस्सा और ड्रेन अचानक धंस गई। पार्क में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं। जमी...