गुड़गांव, अगस्त 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। थोड़ी देर की बारिश ने सेक्टर-16 के औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल बुनियादी सुविधाओं की पोल खोल दी। क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर कई फीट तक जलभराव हो गया। जिससे कई औद्योगिक इकाइयों में पानी घुस गया। ईकाईयों में उत्पादन कार्य ठप हो गया। उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आईडीसी क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) ने इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत कर सुझाव दिए थे। लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया। आईडीसी क्षेत्र में करीब 250 औद्योगिक इकाइयाँ संचालित हैं, जहां हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं। जलभराव के कारण कर्मचारियों, उद्योग संचालकों, ग्राहकों तथा अन्य लोगों को...