गुड़गांव, अगस्त 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आईसीयू सुविधा का कायाकल्प किया जाएगा। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग 68.50 लाख रुपये की लागत से विशेष सुधार कार्य कराने जा रहा है। इस पूरी परियोजना को पूरा करने के लिए छह माह की समय सीमा तय की गई है। प्रस्तावित योजना के तहत आईसीयू में तापमान नियंत्रण के लिए स्प्लिट टाइप एचवीएसी सिस्टम और एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे। इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन यूपीएस की व्यवस्था की जाएगी। मेडिकल गैस पाइपलाइन से जुड़े पुराने सेटअप को हटाकर दोबारा व्यवस्थित किया जाएगा।अधिकारियों के अनुसार आईसीयू में सटीक तापमान और जीवनरक्षक उपकरणों के लिए निरंतर बिजली बेहद जरूरी है। इन बदला...