Gurgaon News: सेक्टर में सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा
गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-57 में 50 प्रतिशत सड़कों की हालत खराब है। इस वजह से स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर सड़कों को दुरुस्त करवाने का आग्रह किया है। शिकायत में आरडब्ल्यूए प्रधान रोशन लाल यादव ने कहा कि उनके सेक्टर की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का टेंडर एक ठेकेदार को जारी हुआ है। इस ठेकेदार ने 50 प्रतिशत सड़कों की मरम्मत कर दी है। बाकी सड़कों की मरम्मत करने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में ग्रेप लागू होने से सड़कों की मरम्मत करवाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.