गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-53 स्थित सेंट्रल प्लाजा मॉल फर्जीवाड़े में बुधवार को करीब 40 दुकानदारों ने पुलिस आयुक्त शिवास कविराज से मुलाकात की। उनसे आग्रह किया कि सीनियर बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड व एरेन्स इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दुकानदार योगेश सैनी, विमल जेटली, गुरजिंद्र गुलियानी आदि ने बताया कि इन कंपनियों ने करीब चार एकड़ में सेक्टर-53 में शॉपिंग मॉल बनाने के लिए साल 2002 में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से लाइसेंस लिया था। इसके बाद सेंट्रल प्लाजा मॉल के नाम से दुकानों की बुकिंग करनी शुरू कर दी। 23 जून, 2006 को इस बिल्डर ने इस शॉपिंग मॉल के कब्जा प्रमाण पत्र के आधार पर दुकानों की रजिस्ट्री प्रकिया शुरू कर दी। बिल्डर ने जुलाई, 2009 में इस शॉपिंग मॉल का घोषणा पत्र में...