गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सुशांत लोक एक के सी ब्लॉक में मकान नंबर 1770 को स्ट्रक्चरल इंजीनियर ने सुरक्षित घोषित किया है। इस सिलसिले में मंगलवार दोपहर को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपी कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया गया। मकान को बचाने को लेकर लगाई गई हाइड्रा मशीन को हटा दिया गया है। 19 अक्टूबर को सुशांत लोक एक के सी ब्लॉक में प्लॉट नंबर 1769 में मकान का निर्माण करने के लिए नींव की खुदाई हुई थी। इससे निर्माणाधीन पांच मंजिला मकान करीब ढाई ईंच तक झुक गया था। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगते चार मकानों को खाली करवा दिया था। करीब 14 परिवार मौजूदा समय में गेस्ट हाउस या होटल में रह रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले के सामने आने के बाद नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने प्लॉट नंबर 1769 का नक्शा रद्द कर दिया था। इस नि...