गुड़गांव, नवम्बर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार दोपहर को सीवर के खाली मैनहोल से एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर नमूने लिए हैं। शव के ऊपर नमक और मिट्टी डाली गई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को ठिकाने लगाने की नीयत से इस मैनहोल में डाला गया है। लोगों ने बदबू उठने पर शव को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: निगोहां का बांक नाला बना शव ठिकाने लगाने का अड्डा, फिर फेंका गया युवक का शव मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...