गुड़गांव, नवम्बर 29 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक दिसंबर को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2024 के तहत होने वाली इस परीक्षा में जिले के निर्धारित केंद्र पर 691 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

परीक्षा केंद्र और सत्रों की जानकारी उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के लिए सेक्टर-20बी स्थित आईओएन डिजिटल जोन को केंद्र बनाया गया है। यहां तीन सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चलेगा। दूसरा सत्र दोपहर एक बजे से तीन बजे तक और तीसरा सत्र शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। द...