गुड़गांव, सितम्बर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। भोंडसी स्थित बीएसएफ कैंप में सिपाही से परेशान होकर पत्नी ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से पांच पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है। भोंडसी थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान असम के नौगांव निवासी डिपी बोरा के रूप में हुई है। मृतका के पति देवाशीष बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दंपति की शादी करीब सात साल पहले हुई थी और दोनों बीएसएफ कैंप के क्वार्टर में रहते थे। सुसाइड नोट में पत्नी ने पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पति देवाशीष से पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन वह ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान ...