गुड़गांव, अगस्त 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए तैयारियां की गई हैं। इसमें राजीव नगर के गुफा वाला शिव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर और घंटेश्वर महादेव मंदिर, कादीपुर, सेक्टर चार समेत प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का सिलासिला शुरू हो जाएगा। जिसके लिए कांवड़ शिविर तैयार हो गए हैं। शहर के मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। भक्तों के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग कतारों की विशेष व्यवस्था की गई। जिससे शिवलिंग पर शुद्ध जल, गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर अर्पित किए जाएंगे। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, और सफेद चंदन विशे...