गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर इलाके में सोमवार रात को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए कुल 84 व्यक्तियों को पुलिस टीमों द्वारा काबू कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अचानक चेकिंग की। मौके पर ही खुलेआम शराब पीते पाए गए 84 व्यक्तियों को पकड़ा गया और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत निवारक कानू...