गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। यातायात पुलिस ने रविवार को जय सिंह चौक पर वाहनों की जांच के दौरान एक बाइक को रोका। इस बाइक पर 3.66 लाख रुपये के 95 चालान लंबित थे। यातायात पुलिस ने इस बाइक को जब्त कर लिया। रविवार को यातायात निरीक्षक राजमा देवी अपनी टीम के साथ जय सिंह चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बाइक को जांच के लिए रूकवाया गया। जब बाइक की नंबर प्लेट से जांच की गई तो पाया कि उसके ऊपर 95 चालान लंबित हैं। यह सभी चालान ऑनलाइन हुए हैं। अधिकांश चालान रेड लाइट जंप करने, जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन को खड़ा करने और बिना हेलमेट के हैं। जब बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ा, तब उसके पास हेलमेट था। पुलिस ने इस बाइक को जब्त कर लिया है। वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि उसके पास यातायात चालान से जुड़ा कोई मैसेज नहीं आया है...