Gurgaon News: साइबर ठग गुजरात से गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। निवेश के नाम पर ठगी करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने एक साइबर ठग को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के मेहसाणा के गांव सबलपुर निवासी ठाकोर राजेश के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह व्हाट्सऐप समूह में जुड़कर लोगों को निवेश करने से जुड़े टिप्स देता था। जो व्यक्ति उसकी बातों में आ जाता था, उससे धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता था। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों ने पिछले साल नवंबर माह में एक व्यक्ति से निवेश के नाम पर करीब पौने छह लाख रुपये ठगे थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.