गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। साइबर ठगी की वारदात में संलिप्त एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने पालम विहार से पकड़ा है। आरोपी की पहचान गांव सराय अलावर्दी निवासी अमित यादव के रूप में हुई है। आरोपी ने साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति से जुड़ा था। इस व्यक्ति ने उसे बोला था कि साइबर ठगी की राशि का एक प्रतिशत हिस्सा बैंक खाता उपलब्ध करवाने पर उसे दिया जाएगा। उसे 19 हजार रुपये कमीशन मिला था। जांच में पुलिस ने पाया कि साइबर ठगी की चार वारदातों में अमित के बैंक खाते का इस्तेमाल हुआ है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों को खाता उपलब्ध करवाने वाला पकड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। - यह भी पढ़ें- Noida News: साइबर ठगी से जुड़े चार म्यूल खाताधारकों के खिल...