गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। महानगर निगरानी इकाई ने शुक्रवार को एमएसयू कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें सहायक नर्स एवं प्रसूता सहायिकाओं को अधिसूचित रोगों की इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पोर्टल पर उत्कृष्ट रिपोर्टिंग तथा जनपद में जन स्वास्थ्य तैयारियों को सुदृढ़ बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एएनएम को इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित एएनएम को समयबद्ध रिपोर्टिंग, सूक्ष्म क्षेत्रीय जांच, प्रभावी सामुदायिक सहभागिता तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सराहा गया। एएनएम ने जनपद की रोग निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा उभरते और पुनः उभरने ...