गुड़गांव, सितम्बर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। शहर को जलभराव से बचाने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए गांव सरहौल में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित पर्यटन विभाग की करीब 20 एकड़ जमीन में कृत्रिम झील का निर्माण किया जा सकता है। यह सुझाव केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री के पत्र के मुताबिक मानसून के दौरान गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति बन गई थी। इस वजह से शहरवासियों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि नगर निगम के पार्षद के अलावा डीएलएफ की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से उन्होंने बातचीत की। इसमें सामने आया कि प्राकृतिक बरसाती नालों पर एक शॉपिंग मॉल, रिहायशी सोसाइटी और उद्योग विहार विकसित होने की वजह से मानसून के दौरान नाथूपुर, डीएलएफ, डूंडाहेड़ा, उद्योग विहार क्षेत्र क...