Gurgaon News: सरकारी रास्ते से हटाए गए 25 से अधिक अवैध कब्जे
गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर के अंतर्गत आने वाले गांव सिकंदरपुर बढ़ा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को नगर निगम की परिवर्तन शाखा द्वारा गांव में एक विशेष तोड़फोड़ अभियान चलाया गया, जिसके तहत सरकारी रास्ते पर किए गए 25 से अधिक अवैध कब्जों को पूरी तरह धराशायी कर दिया गया। इस कार्रवाई से लगभग एक किलोमीटर लंबे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर आम जनता के लिए सुगम बना दिया गया है। यह पूरी प्रशासनिक कार्रवाई भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध रूप से चारदीवारी, पक्के निर्माण और दुकानें बनाकर कब्जा किया हुआ था। इस वजह से रास्ते की चौड़ाई बेहद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.