गुड़गांव, अगस्त 8 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की जांच में दयालनगर स्थित सरकारी राशन डिपो में खाद्यान्न का स्टॉक कम मिला है। डिपो बंद मिलने पर विभागीय टीम ने ताले खुलवाकर मौके पर स्टॉक की जांच की। जांच में रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा के मुकाबले 365.51 क्विंटल गेहूं और 1,975 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारी की शिकायत पर डिपो धारक अमित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपायुक्त के आदेश पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने सात अगस्त को राशन डिपो की जांच की थी। रिकॉर्ड के मुताबिक दुकान में कुल 611.01 क्विंटल गेहूं, 17.87 क्विंटल चीनी, 2,035 लीटर सरसों का तेल और 1.70 क्विंटल बाजरा होना चाहिए था। जांच के दौरान डिपो बंद मिले तो ताले खुलवाकर स...