गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से वार्ड नंबर 27 की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। सड़कों किनारे पड़े मलबे को उठवाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट ठीक की जाएंगी। इसके अलावा सदर बाजार स्थित हनुमान मंदिर रोड को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। शुक्रवार को इन अड़चनों को लेकर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें वॉर्ड पार्षद आशीष गुप्ता मौजूद रहे। पार्षद ने इस बैठक में मलबे के उचित प्रबंधन का विषय प्रमुखता से उठाया। वार्ड में निर्माण सामग्री और मलबे के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए मलबे के संग्रहण, उठान और निर्धारित स्थान पर निस्तारण को लेकर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस दिशा में नागरिकों और निर्माण कार्य कराने वालों...