गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद प्रशासन ने समय रहते शहर में बने वर्षा जल संचयन प्रणाली की सफाई नहीं कराई। जिसके कारण बरसाती पानी को सोकने में पूरी तरह से फेल हो गए। जलभराव से बीमारियां फैलने का डर लोगों को सताने लगा है। नगर परिषद प्रशासन ने इस बार बरसाती मौसम शुरू होने से पहले बरती गई लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर परिषद प्रशासन ने केवल गंदे व बरसाती पानी के नालों की सफाई को अपना केन्द्र माना। जिसके कारण पूरे एक साल तक नालों की सफाई का ठेका 40 लाख रुपये में छोड़ा गया। लेकिन शहर के अंदर बनें करीब दो दर्जन वर्षा जल संचयन प्रणाली की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते वर्षा जल संचयन प्रणाली की सफाई नहीं कराई गई। सफाई न होने के कारण वर्षा जल संचयन प्रणाली ने अपने आसपास जमा होने वा...