Gurgaon News: सफाई कर्मचारी नहीं तो स्कूल को हर माह आठ हजार मिलेंगे
गुड़गांव, अगस्त 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ साफ-सुथरा माहौल देने की व्यवस्था को लेकर अब स्कूल प्रबंधन समितियों की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। जिन राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं, वहां साफ-सफाई, हाउसकीपिंग और बागवानी के लिए हर माह आठ हजार रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे। खास बात यह है कि यह राशि सिर्फ झाड़ू-पोंछे तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शौचालय, खेल मैदान, छत की सफाई, जलभराव और पानी की निकासी जैसे काम भी इसी दायरे में होंगे। इस व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। यह राशि प्रत्येक पात्र प्राथमिक विद्यालय के लिए 10 महीने के आधार पर उपलब्ध कराई जानी है। स्कूलों की छुट्टियों की अवधि में इसका उपयोग नहीं किया जाएगा। राशि स्कूल प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.