Gurgaon News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर
गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा सरकार द्वारा मानी गई मांगों के आधिकारिक आदेश जारी नहीं करने से नाराज नगरपालिका कर्मचारियों और दमकल विभाग के कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते साइबर सिटी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों की गलियों तक कूड़े के ढेर लग गए हैं। चार दिनों से न तो सड़कों पर झाड़ू लग पा रही है और न ही घरों से कचरा उठाया जा रहा है। हड़ताल के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नगर निगम प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में असफल साबित हो रहा है। सफाई कर्मचारियों की गैरमौजूदगी और घर-घर से कचरा उठाने वाली निजी एजेंसियों के वाहनों की कमी के कारण स्थिति दिन-ब-दिन बदतर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.