Gurgaon News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बिगड़े हालात, सातवें दिन भी नहीं उठा कूड़ा
गुड़गांव, अगस्त 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा सरकार द्वारा मानी गई मांगों के आधिकारिक परिपत्र जारी नहीं करने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल लगातार सातवें भी जारी रही। सात दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण साइबर सिटी की हालत बदतर होती जा रही है। गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स से कचरे का उठाव नहीं होने और सड़कों की झाडू नहीं लगने के कारण चारों तरफ कूड़े के ढेर लग गए हैं और हवा में धूल उड़ रही है, जिससे आम जनता का सांस लेना दूभर हो गया है। हड़ताली कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय परिसर में इकाई प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान की संयुक्त अध्यक्षता में उग्र प्रदर्शन किया। हड़ताल का संचालन इकाई सचिव धर्मेंद्र जिंघाला व कोषाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.