Gurgaon News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, जेल भरो आंदोलन में हुए शामिल
गुड़गांव, अगस्त 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा सरकार द्वारा मानी गई मांगों के आधिकारिक आदेश जारी न करने और वादाखिलाफी के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और दमकल विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रही। सोमवार को निगम और फायर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में उग्र प्रदर्शन किया और शहर में जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी कर्मचारी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन में भी शामिल हुए। लगातार पांच दिनों से सफाई न होने के कारण शहर की सड़कों और रिहायशी इलाकों में कूड़े के विशाल ढेर लग गए हैं, जिससे नागरिक बेहद परेशान हैं। सोमवार को नगर निगम और दमकल विभाग के कर्मचारी पुराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.