गुड़गांव, अगस्त 15 -- Gurgaon News: विशेष: हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने मास्टर प्लान तैयार किया अन्य थानों, पुलिस कार्यालयों और आवासीय परिसरों का भी विस्तार होगा गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत सुभाष चौक पर स्थित सदर थाने की पुरानी इमारत को गिराकर वहां एक आधुनिक मल्टीलेवल बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ज़िले के अन्य थानों, पुलिस कार्यालयों और आवासीय परिसरों का भी विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

सदन थाने की जलभराव समस्या सुभाष चौक पर स्थित सदर थाना लंबे समय से मानसून के दौरान जलभराव का सामना कर रहा है। हर साल भारी बारिश के कारण थाना परिसर पूरी तरह जलमग्न ...