गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुरुग्राम के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो भीषण सड़क हादसों में जहां एक प्रवासी मजदूर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात बाइक की टक्कर से भाई की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले अनंत कुमार चौधरी की शिकायत मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले अनंत कुमार चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका चचेरा भाई राजकुमार चौधरी गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करता था। पांच जुलाई को राजकुमार एक कंपनी के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही...