Gurgaon News: सड़क हादसे में मोटरसाइिकल सवार घायल
गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव हयातपुर में जोतराम चौक के समीप एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान दिल्ली के साउथ वेस्ट के गांव काजीपुर निवासी जीत सिंह के रूप में हुई। उसने बताया कि वह बाइक से मानेसर स्थित सत्यम ऑटो जा रहा था। शराब के नशे में धुत कार चालक ने उसकी मोटरसाइिकल में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार चालक की पहचान सेक्टर-नौ के सी ब्लॉक निवासी दीपक के रूप में हुई। सेक्टर-93 पुलिस चौकी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.