गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में रफ्तार का कहर और हुड़दंग देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य फ्लाईओवरों पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक ट्रक चालक और एक मंदिर के पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर पीजीआई रोहतक में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वहीं बिनौला स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों द्वारा तेज गति में गाड़ी दौड़ाकर हुड़दंग करने और तोड़फोड़ का मामला भी सामने आया है। बिलासपुर और पटौदी थाना पुलिस ने सभी मामलों में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。

बिनौला फ्लाईओवर पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत बिनौला फ्लाईओवर पर सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। महेंद्रगढ़ के गांव खैरौली निवासी जोगेंद्र सिंह न...