गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- Gurgaon News: दर्दनाक गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सरहोल गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा और दिव्यांश के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब सौरभ अपनी स्कूटी से जा रहे थे और रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भीषण टक्कर हो गई। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-17/18 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पृष्ठभूमि मूल रूप से मध्यप्रदेश के नागोद के रहने वाले सौरभ विश्वकर्मा सेक्टर-56 स्थित आईटीसी कंपनी में डाटा एनालिस्ट के पद पर कार्यरत थे। सौरभ का परिवार बीते करीब 15 वर्षों से गुरुग्राम के मोलहेड़ा में रह रहा था। सुबह ऑफिस जाने से पहले सौरभ पार्ट-टाइम रैपिडो स्कूटी टैक्सी चलाने का काम भी करते थे।

दुर्घटना का विवरण गुर...