Gurgaon News: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत
गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल के समीप बोहडू राम चौक पर एक कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। थाना खेड़की दौला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के गांव झौआ निवासी संजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भतीजा अंकेश कुछ समय से गांव ढोरका में मोनू यादव के मकान में किराये पर रह रहे थे। संजेश और अंकेश ऑटो चलाते थे। संजेश ने बताया कि उसका भतीजा बुधवार सुबह साढ़े सात बजे ऑटो लेकर निकला था। वह दादी सती चौक से सेक्टर-83 की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक कार ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इसकी चपेट में आने से अंकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वह उसे सरकारी अस्पताल में लेकर जा रहा था। रास्ते में अंकेश की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.