गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर वाटिका चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। इस सिलसिले में थाना बादशाहपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। पटौदी के गांव मिलकपुर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसका चचेरा भाई भीम सिंह अपने दोस्त लक्ष्मण विहार निवासी पंकज चौहान और नई दिल्ली निवासी अनूप के साथ पार्टी करने गया था। दोनों ने उसे वाटिका चौक पर शराब ठेके के सामने 26 अगस्त की रात करीब 12 बजे उतार दिया। सड़क पार करने के दौरान उसका चचेरा भाई अज्ञात वाहन की चपेट में आा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्त...