गुड़गांव, जुलाई 25 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर के वार्ड 20-21 के चौक पर सड़क के बीचों बीच बना गडढे भरने में ठेकेदार की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। चौक से छोटे और भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जिसमें स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के वाहन भी शामिल है। गड्ढे की गहराई हर एक दिन बाद बढ़ती जा रही है। शहर के वार्ड 20-21 के चौक पर पिछले करीब एक माह से गड्ढे बना हुआ है। नगर परिषद द्वारा गड्ढे की मरम्मत का ठेका भी छोड़ दिया है। उक्त गड्ढ़े को भरने में ठेकेदार पूरी लापरवाही बरत रहा है। सड़क के नीचे वाहनों के आवागमन से मिट्टी का कटाव होने से गड्ढे अंदर ही अंदर गहरा होता जा रहा है। गड्ढे कितनी दूरी और गहराई में पहुंच गया है। इसका अंदाजा बाहर से नहीं लगाया जा सकता। गड्ढ़े के कारण कोई जानलेवा हादसा घटित न हो। इसके लिए चौके के आसपास...