गुड़गांव, अक्टूबर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। आईएमटी मानेसर सेक्टर-आठ स्थित सब स्टेशन के पास एक पिकअप गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गंभीर हालत में घायल युवक को इलाज के लिए फरीदाबाद के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ नए आईएमटी मानेसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 28 वर्षीय सोनू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर की शाम वह बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वे सेक्टर-आठ सब स्टेशन के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...