गुड़गांव, जुलाई 23 -- Gurgaon News: सड़क निर्माण में फर्जीवाड़े पर सीएक्यूएम सख्त लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी - निरीक्षण में उजागर हुए झूठे दावे, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। सड़कों के कायाकल्प और धूल प्रदूषण पर रोक लगाने के नाम पर कागजी खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों पर अब गाज गिरना तय है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा चलाए गए ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत जब धरातल पर जांच की गई तो दावों की पोल खुल गई।

नौ टीमों की थी सड़कों की जांच गुरुग्राम में जांची गई 14 मुख्य सड़कों में से तीन सड़कें आयोग के तय पैमानों पर पूरी तरह नाकाम साबित हुईं। चौंकाने वाली बात यह रही कि नगर निगम ने आयोग को भेजी अपनी रिपोर्ट में इन सड़कों को मानकों के अनुसार पूरा होना दर्शाया थ...