Gurgaon News: संशोधित :- 10 लाख रुपये के यातायात चालान पर स्कूटी जब्त
गुड़गांव, अगस्त 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। यातायात पुलिस ने राजीव चौक पर एक स्कूटी को जब्त किया है। इस स्कूटी पर 96 चालान थे, जो 10 लाख रुपये के थे। मंगलवार को जोनल अधिकारी एएसआई विजय सिंह ने इस स्कूटी को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक नाकाबंदी में पुलिस ने जांच के लिए इस स्कूटी को रूकवाया था। चालक से दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। जब इसकी जांच की गई तो पाया कि इस स्कूटी पर 10 लाख रुपये के 96 चालान बाकी हैं। यह चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस, बिना पीयूएस आदि के हैं। यह भी पढ़ें- स्कूटी पर 10 लाख के 96 चालान बकाया, गुरुग्राम पुलिस ने जब्त किया वाहन, किन नियमों का ज्यादा उल्लंघन? यह भी पढ़ें- Noida News: यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ने वाले 6196 वाहनों के चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.