गुड़गांव, सितम्बर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-37 स्थित एक कंपनी में शनिवार देर शाम सहकर्मी ने एक युवती के गले पर कैंची मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद युवती ने सहकर्मी के मुंह पर दो थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्साए सहकर्मी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-37 के फेज-दो में एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड नामक कंपनी है। यहां कारों के सीट कवर तैयार किए जाते हैं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव जलालपुर की रहने वाली 25 वर्षीय शिवानी कंपनी में टेलर के पद पर काम करती थी। वह सेक्टर-10ए स्थित एक पीजी में रहती थी। शनिवार शाम को शिवानी ने अपने साथ में बैठे टेलर अस्लम से कपड़े का बंडल मांगा। अस्लम ने कपड़े का बंडल देने से इंकार कर दिया। इसके ...