गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। गांव बजघेड़ा स्थित ब्रह्मानंद चौक के समीप एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस सिलसिले में थाना बजघेड़ा में मामला दर्ज हुआ है। बिहार के समस्तीपुर के गांव गौपुर निवासी मंतोष कुमार शाह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके चाचा का लड़का अरिबंद ब्रह्मानंद चौक के समीप स्थित सोनाक्षी ढाबे पर रहता था। वह सेक्टर-114 स्थित एक मॉल के स्मार्ट बाजार में हाउस कीपिंग का काम करता था। शनिवार को वह नौकरी पर जाने के लिए दोपहर करीब एक बजे ढाबे से निकला था। ब्रह्मानंद चौक के समीप एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे अरबिंद की मौके पर मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...