गुड़गांव, जुलाई 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। ओल्ड जेल चौक पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार काले रंग की महेंद्र थार कार ने मारुति बलेनो कार को टक्कर मारने के बाद पलट गई। बलेनो कार उछलकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बलेनो सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में नई बस्ती निवासी मीनाक्षी चड्ढा ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वह अपने बेटे दीवांश, बेटी लक्षिता और रिश्तेदार यशिका के साथ सफेद रंग की बलेनो कार में सवार होकर घूमने के लिए सुबह साढ़े चार बजे निकले थे। 10 मिनट बाद, जैसे ही वे ओल्ड जेल चौक से राजीव चौक की तरफ गाड़ी मोड़ने लगे, तभी राजीव चौक की तरफ से आ रही एक काले रंग की थार गाड़ी के चालक ने बड़ी ...