Gurgaon News: संपत्तिकर जमा न कराने पर सील होंगी संपत्तियां
गुड़गांव, जुलाई 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बकाएदारों से कर वसूली के लिए निगम प्रशासन ने एक बार फिर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। लंबे समय से संपत्तिकर जमा नहीं कराने वाले आठ बड़े डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं कराई गई, तो संबंधित संपत्तियों को अटैच करने, सील लगाने और सार्वजनिक नीलामी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस कार्रवाई के लिए सभी बकाएदारों को 31 अगस्त तक का अंतिम अवसर दिया गया है। निगम प्रशासन का कहना है कि करदाताओं से मिलने वाले राजस्व का सीधा इस्तेमाल शहर की सड़कों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने और स्वच्छता अभियानों को चलाने में किया जाता है। ऐसे में जो लोग बार-बार चेतावनी के बाद भी कर नहीं दे रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.