गुड़गांव, नवम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। महिला शक्ति मंच की आरे से श्रीराम कथा को लेकर 15 दिसंबर एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को श्रीराम कथा की शुरुआत करते हुए निमंत्रण पत्र शीतला माता मंदिर में चढ़ाया। कार्ड बांटने की शुरुआत शीतला माता मंदिर से की गई। रोजाना शाम को तीन से छह बजे तक व्यास महाराज आचार्य गौरीशंकर गौतम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के बारे में वर्णन करेंगे। मंच की अध्यक्ष संतोष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि 23 दिसंबर को पूर्णिमा के दिन हवन यज्ञ होगा। उसके बाद भंडारा होगा और राम कथा समापन होगा। इस कथा में हजारों महिलाएं शामिल होंगी। कथा का मुख्य उद्देश्य है कि सभी को अपने धर्म के बारे में ज्ञान हो। वैचारिक समझ बढ़े अच्छे विचारों का माहौल बने।---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...