गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एंबियंस मॉल स्थित टाइटन घड़ियों के शोरूम से सवा छह लाख रुपये कीमत की चार घड़ियां चोरी हो गई। इस सिलसिले में थाना डीएलएफ फेज-तीन में मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली के द्वारका स्थित भरत विहार कॉलोनी निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि एंबियंस मॉल की पहली मंजिल पर टाइटन घड़ियों का शोरूम है। वह इस शोरूम में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। इस शोरूम में 12 कर्मचारी काम करते हैं। ऑडिट में पाया कि शोरूम से चार घड़ियां गायब हैं। इसमें सिको मॉडल कीमत की दो घड़ियां चोरी हुई हैं। इसमें एक घड़ी की कीमत दो लाख 70 हजार रुपये है, जबकि दूसरी घड़ी की कीमत दो लाख 30 हजार रुपये है। इसके अलावा 81 हजार 800 और 43 हजार रुपये कीमत की दो घड़ियां चोरी हुई हैं।प्रबंधक ने बताया...