गुड़गांव, सितम्बर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। आईएमटी मानेसर सेक्टर-आठ के पास स्क्रैप (कबाड़) उठाने के व्यावसायिक वर्चस्व को लेकर दबंगई और गुंडागर्दी की गई। डीआरआई चौक के पास बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी में आए चार बदमाशों ने एक स्क्रैप से भरे कैंटर का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कैंटर के शीशे और लाइटें तोड़ दीं और चालक के साथ हाथापाई करते हुए भविष्य में स्क्रैप उठाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में सेक्टर-10ए निवासी चिराग ने बताया कि हयातपुर में उनकी संतोष एंटरप्राइजेज के नाम से पेपर स्क्रैप का गोदाम है। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले बासलांबी निवासी प्रदीप का उनके पास फोन आया था। प्रदीप ने चिराग को चेतावनी दी थी कि वह सेक्टर-आठ मानेसर से स्क्रैप न उ...