गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। आस्था का केन्द्र श्रीशिव कुंड शाखमजति कमेटी के प्रधान पद के आम चुनाव में जगजीत सिंह राणा ने अपने विरोधियों को 549 वोटों से हराकर जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी प्रदीप गर्ग को 793 तथा तीसरे नंबर पर रहे ललित को मात्र 25 वोट मिले। 23 वोट चुनाव के दौरान रद्द हुए।

चुनाव की प्रक्रिया कमेटी के प्रधान पद के आम चुनाव में 26 साल के बाद मतदाताओं ने वोट डाले। इससे पहले दो बार के आम चुनाव में सर्व सम्मति से प्रधान चुना गया। इस बार के आम चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 2573 थी, जिनमें से 2174 मतदाताओं ने अपना वोट डाले।

मतदाताओं का योगदान शिव कुंड की देखरेख करने और इसकी धार्मिकता को बढ़ावा देने वालों का मतदाताओं द्वारा वोट के माध्यम से अधिकार दिया। इसमें जगजीत सिंह राणा को 1342, प्रदीप...