Gurgaon News: शिक्षक दिवस में 10 दिन बाकी, शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के आवेदन का इंतजार
गुड़गांव, अगस्त 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। शिक्षक दिवस में अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं, लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों के उन शिक्षकों की नजर अभी भी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर टिकी है, जो वर्षों से बेहतर शिक्षण और नवाचार के लिए काम कर रहे हैं। हर साल शिक्षक दिवस के आसपास राज्य स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, लेकिन इस बार 26 अगस्त तक आवेदन ही नहीं मांगे गए हैं। ऐसे में शिक्षकों के बीच यह चर्चा है कि आवेदन, छंटनी और चयन की पूरी प्रक्रिया इतने कम समय में कैसे पूरी होगी। राज्य शिक्षक पुरस्कार की प्रक्रिया पिछले दो साल से प्रभावित है। 2024 और 2025 में भी पुरस्कारों की घोषणा और प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी थी। इस बार भी शिक्षक दिवस में महज 10 दिन बचे हैं। सामान्य तौर पर आवेदन के बाद पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.