गुड़गांव, जुलाई 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। आंखों की रोशनी चुपचाप छीन लेने वाली बीमारियों की समय पर पहचान अब पहले से आसान होने जा रही है। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही इवनिंग आई क्लिनिक शुरू होने जा रही है। इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ उन मरीजों को मिलेगा जो डायबिटीज के कारण आंखों की समस्या झेल रहे हैं या ग्लूकोमा जैसी बीमारी के खतरे से जूझ रहे हैं। अब उन्हें सामान्य ओपीडी की लंबी कतारों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन 15 अगस्त के बाद इस विशेष क्लिनिक की शुरुआत की तैयारी में है, जहां सप्ताह में दो दिन केवल गंभीर नेत्र रोगों की जांच और स्क्रीनिंग पर फोकस रहेगा। यह भी पढ़ें- मधुमेह मरीजों की आंखों की होगी फ्री जांचरोजाना बढ़ रही भीड़, इसलिए लिया गया अलग क्लिनिक शुरू करने का फैसला: सेक्...